Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनन्यू एरा एकेडमी में हुआ पर्वतीय संस्कृति कल्याण समिति के घुघुति...

न्यू एरा एकेडमी में हुआ पर्वतीय संस्कृति कल्याण समिति के घुघुति बसंत महोत्सव का आगाज

देहरादून। पर्वतीय संस्कृति कल्याण समिति के दो दिवसीय घुघुति बसंत महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। न्यू एरा एकेडमी झीवरहेडी में शुरू हुए महोत्सव में पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इनमें स्थान पाने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। गायन-वादन प्रतियोगिता आयु वर्ग 05 से 12 में अनन्या प्रथम, वैष्णवी जोशी द्वितीय और प्रणव भट्ट तृतीय, आयु वर्ग 13 से 18 में सिद्दी मेहर प्रथम, ओपल तरौनी द्वितीय और आयुष चंद तृतीय स्थान पर रहे। नृत्य प्रतियोगिता में आयु वर्ग 5 से 12 में वैष्णवी प्रथम, उन्नति रावत द्वितीय और सानवी नेगी तृतीय और 13 से 18 वर्ष में सृष्टि नेगी प्रथम, अंजलि द्वितीय और अनुष्का ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। सामूहिक नृत्य में आघा राणा, माईरा, रावी, आराध्य, विदिष बिष्ट पहले और सृष्टि, ओपल तरौनी दूसरे और मोनिका, माहिका, अवनी, देलिशा, रितिका, मानविका तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि देवेश्वरी बर्थवाल , जसवीर बर्थवाल, संदीप रावत, चंद्रशेखर जोशी, नरेंद्र सिंह रावत, मोनिका रावत, प्रियंका प्रधान, रजनी जोशी, जयकृत राव, राकेश पंवार, विजेंद्र पाल ममगाईं आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments