हरिद्वार। नित्यानंद स्कूल भूपतवाला में ईवीएम को लेकर आमजनमानस को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर मनोज जोशी ने बताया हरिद्वार जनपद के अंदर प्रत्येक बूथ सेंटर पर जाकर आम जनमानस को ईवीएम प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता विदित शर्मा, डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर रचना नेगी, सीमा स्थानीय बीएललो कुसुम अग्रवाल, देवेश्वरी बहुगुणा, रजनी बिष्ट, सुमन बाला, हेम पंत, देवेश्वरी लखेड़ा, श्रुति चौहान, सुमन गोस्वामी, साक्षी नौटियाल, नेहा नेगी, प्रियंका शर्मा, दिव्या यादव, पूजा पांडे, प्रतीक पांडे आदि मौजूद रहे।

