Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडरुड़कीकिसानों को फसलों की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी

किसानों को फसलों की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी

रुड़की। किसान सेवा सहकारी समिति द्वारा आयोजित गोष्ठी में किसानों को उर्वरकों और फसलों की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि सहकारी समिति के उप निबंधक पुष्कर सिंह पोखरियाल ने किसानों से मृदा की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि फर्टिलाइजर के अधिक उपयोग से जहां भूमि की उर्वरा शक्ति खराब हो रही है। वहीं, मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी इसका का बेहद बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने किसानों को रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम से कम किए जाने की सलाह दी। इफ्को के उप महाप्रबंधक डॉ. राम भजन सिंह ने उर्वरकों के प्रयोग की नई तकनीक के बारे में बताया।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments