Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनगौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने की जिले में कई रैली प्रदर्शन

गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने की जिले में कई रैली प्रदर्शन

देहरादून। आज दिनाँक 30अप्रैल को गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने देहरादून में आज देहरादून जिले के बालावाला, मोथरावाला, गढीकैट, श्यामपुर, सेलाकुई, झीवरहेडी  क्षेत्रों में अलग अलग बैठकें व रैली प्रदर्शन किया।  रैलियों में कई सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पूर्व सैनिकों को जलपान की व्यवस्था भी की आज देश में जोर शोर से चल रहे OROP,MSP व पैंशन विसंगतियों पर महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया।  आज हमारे पूर्व सैनिको को अपने हकों की बातें बहुत कम पता है इसलिए गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड राज्य के कोने कोने में जाकर प्रत्येक पूर्व सैनिक तक इन विसंगतियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दे रहा है।  प्रत्येक दिन गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड में सैकड़ों पूर्व सैनिक जुड़ रहे हैं जो कि आने वाले कुछ दिनों में केई हजारों की संख्या हो जायेगी। गौरव सैनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने बताया हमारे एसोसिएशन का जिले में 6 बैठकों व रैलियों का कार्यक्रम सफल रहा। आज तक हमारे पूर्व सैनिकों को हमेशा गुमराह किया गया पे कमीशन कमेटी के अधिकारियों ने हमेशा अपने हित को ऊपर रखा व जे सी ओ व जवानों का बुरा किया आज चाहे OROP, MSP,वीर नारियों की पैशन,डिसबलिटी पैंशन,VRS पूर्व सैनिक,ECHS,CSD ,उपनल हर जगह विसंगतियां हैं आज तक इन लोगों ने मनमानी की है पर आज देश का जवान,जे सी ओ अपनी एक अलग काबिलियत रखता है सरकार के सामने अपने हक के सही व लिगल दस्तावेज रख सकता है कोई भी आज भारतीय पूर्व सैनिकों को हल्के में न आंकें। हमारे देश के पूर्व सैनिक जिस दिन लाखों की संख्या में सड़कों पर ऊतर आयें वो दिन आने से पहले  हमने देश के माननीय प्रधानमंत्री व महामहिम राष्ट्रपति को अपने साथ हो रहे भेदभाव का ज्ञापन 04 मार्च 2023 को हमारे देश के सभी पूर्व सैनिक पहले ही दे चुके हैं अब सरकार किस बात का इन्तजार कर रही है या फिर से सरकार को कोई हमारे प्रति गुमराह कर रहा है ये हम नहीं जानते। हम तब तक आन्दोलन जारी रखेंगे जब तक सरकार पूर्व सैनिकों से बात नहीं करेगी आज देश का प्रत्येक पूर्व सैनिक आक्रोशित है सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में कोई भी पूर्व सैनिक तब तक नहीं जायेगा जब तक सरकार इन विसंगतियों का कारण जानने की कोशिश नहीं करेंगी। बैठक में आये सभी गौरव सैनानियों ने आज हमारे साथ चाहे सी एस डी हो,  ई सी एच एस, सैनिक कल्याण बोर्ड,उपनल, आर्मी स्कूल, सेंटर स्कूल सभी जगहों पर सिस्टम की बहुत सारी खामियां बताई गई जिसका निवारण के लिए आहान किया है।अब ओ आर ओ पी के साथ साथ सभी पूर्व सैनिक, वीर नारियां अपने वेलफेयर की खामियों पर भी सवाल उठाने लगे हैं सरकार को जल्दी इसका निवारण करना चाहिए।आज के कार्यक्रम में सभी सैकड़ों गौरव सैनानियों ने पूरे उत्तराखंड के सभी गौरव सैनानियों को एक मंच पर आने का संकल्प लिया अपनी मांगो के प्रति नारेबाजी की व हर क्षेत्रों में रैलियां निकाली आज के अलग अलग क्षेत्रों में बालावाला क्षेत्र से चौधरी विक्रम सिंह, बिरेंद्र सिंह ,मोथरावाला से सत्यप्रकाश डबराल, राजेंद्र सिंह, गढीकैट से चंद्रवीर थापा, प्रेम सिंह थापा,सुख बहादुर,श्यामपुर से दरवान सिंह बिष्ट, अनिल पैन्यूली,गौतम रमोला, झीवरहेडी भुडडी से महावीर राणा, खुशाल परिहार,मनवर सिंह, विक्रम कंडारी, गिरीश जोशी एवं सभी क्षेत्रों में सैकड़ों पूर्व सैनिक मौजूद थे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments