Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनगौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने दी पूर्व सैनिक सूबेदार शिव सिंह बिष्ट...

गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने दी पूर्व सैनिक सूबेदार शिव सिंह बिष्ट के देहांत पर भावभीनी श्रद्धांजलि व किया मौन

देहरादून। गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने 02 जुलाई 2023 को चमोली में ओ आर ओ पी मिशन के तहत भूख हड़ताल में बैठे पूर्व सैनिकों की सभा में सूबेदार शिव सिंह बिष्ट अपना भाषण पूरा करने के पश्चात अचानक दिल का दौरा पड़ने से जमीन पर गिर पड़े और उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने आखिरी सांस ली। और अलकनंदा नदी के नंदप्रयाग के घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया आज गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने शिमला बाई पास रोड रतनपुर में अपने कार्यालय परिसर में एक कोर गुरुप की बैठक बुलाई और 11 गढ़वाल राइफल्स से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक स्वर्गीय सूबेदार शिव सिंह बिष्ट निवासी हल्दापानी गोपेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया। इस खबर से पूरे देश के पूर्व सैनिकों में हड़कंप मच गया। केन्द्र सरकार अभी भी पूर्व सैनिकों के इस आंदोलन पर सरकार अभी तक कोई संज्ञान नहीं ले रही है जिससे आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है आगामी 6 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली लाखों पूर्व सैनिकों की महारैली के लिए सभी ने अपने अपने विचार रखे और एक बड़े संख्याबल के साथ दिल्ली जाने के लिए विचार किया। गौरव सैनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर राणा ने कहा कि अनशन बैठक के दौरान गौरव सैनानी स्वर्गीय शिव सिंह बिष्ट आपका यह बलिदान बेकार नहीं जायेगा और न ही हमारे देश के किसी भी गौरव सैनानी का यह आंदोलन बेकार नहीं जायेगा हम आखिरी सांस तक आंदोलन लड़ते रहेंगे केन्द्र सरकार को पूर्व सैनिकों के साथ न्याय करना ही होगा एक बार सरकार जवान, जे सी ओ के प्रतिनिधि मंडल को ओ आर ओ पी विसंगतियों का चर्चा के लिए बुलाये तो सारी सच्चाई सामने आ जायेगी ओ आर ओ पी -2 में जवान जे सी ओ को गुमराह किया गया और फायदा अधिकारियों हुआ।आज पूरे देश के पूर्व सैनिक जागरूक हो चुके हैं। पूर्व सैनिक अपने संवैधानिक अधिकारों व आत्मसम्मान के लिए अनुशासन में रहकर आवाज उठाते रहेंगे। आजकल के इस बैठक में मुख्यतः मनवर सिंह रौथाण, गिरीश जोशी, बिरेंद्र सिंह कंडारी, चौधरी विक्रम, चन्द्र वीर थापा, राजेन्द्र प्रसाद, खुशाल परिहार, अनिल पैन्यूली, सत्य प्रकाश डबराल, रणवीर सिंह,दरवान सिंह,विजय भट्ट, राजेंद्र कंडारी, गौतम रमोला, रामेश्वर राणा, इत्यादि मौजूद थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments