Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनगौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने मनाया भव्य तरीके से 7वां स्थापना दिवस

गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने मनाया भव्य तरीके से 7वां स्थापना दिवस

देहरादून। गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने आज भंडारी फार्म बडो़वाला, शिमला बाई पास रोड में अपने एसोसिएशन का 7 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया आज के कार्यक्रम का शुभारंभ व दीप प्रज्वलित मुख्य अतिथि श्री कुलदीप रावत दिक्षा प्रोपर्टीज के मालिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा किया गया तत्पश्चात देश के वीर अमर शहीदों को नमन करते हुए 2 मिनट का मौन किया गया और देश के सम्मान में राष्ट्रगान गाया गया।आज के कार्यक्रम का मंच संचालन एसोसिएशन के सचिव गिरीश जोशी द्वारा किया गया जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, वीर अमर शहीदों की वीरांगनाओं, उत्तराखंड के सभी पूर्व सैनिक संगठनों के अध्यक्षों, एसोसिएशन में शामिल नये सदस्यों सभी का माल्यार्पण करके स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।जिम पाइनर स्कूल पीताम्बर के प्रबंधक जगदीश पांडे जी के नेतृत्व में स्कूल स्टाफ व बच्चों द्वारा स्वागत गीत,देशभक्ति व गढ़वाली गानों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपाध्यक्ष मनवर सिंह रौथाण ने एसोसिएशन के इतिहास पर प्रकाश डाला व एसोसिएशन की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया व प्रवक्ता खुशाल सिंह परिहार ने OROP, MSP की विसंगतियों से सभी को जागरूक किया। उसके पश्चात द वाइस आफ एक्स-सर्विसमैन सोसायटी भारत के चेयरमैन वीर बहादुर सिंह जी ने सभी गौरव सैनानियों को OROP मिशन पर एकजुट होकर गौरव सैनानियों की अगस्त क्रांति के लिए उत्तराखंड से पच्चीस हजार गौरव सैनानियों व वीर नारियों को 6 अगस्त दिल्ली रामलीला मैदान आने का आह्वान किया जिसमें पूरे देश से लाखों पूर्व सैनिक आयेंगे। आज गौरव सैनानी एसोसिएशन के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा आज एक साथ पहली बार 251 गौरव सैनानियों ने सदस्यता ग्रहण की जो कि किसी भी संगठन के लिए मिशाल है। और सभी आये गौरव सैनानियों को एसोसिएशन की एक पहचान के लिए कैप देकर नवाजा गया। तत्पश्चात उत्तराखंड पूर्व सैनिक पूर्व अर्धसैनिक संयुक्त मोर्चा के महासचिव पी सी थपलियाल जी व पद्मश्री कन्हैया लाल जी ने सभी को उत्तराखंड आंदोलन की व वेलफेयर सम्बंधी जानकारियां दी। सचिव गिरीश जोशी ने बताया कि आज एसोसिएशन सेना में सेवारत सैनिको, पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिको,वीर नारियों व सैनिक आश्रित परिवारों के साथ अपराध व धोखाधड़ी मामलों पर हमेशा संज्ञान लेता है और मामले का शासन प्रशासन की मदद से निस्तारण करता है। और उत्तराखंड के सभी पूर्व सैनिक संगठनों से आह्वान किया कि कि अपने अपने जिलों में सभी इस प्रकार की मदद के आगे आये। आने वाले समय में गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड कुछ अन्य मुद्दों पर भी काम करेंगे जिसमें पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, इन कार्यों के लिए समय समय पर सभी के लिए जागरूकता अभियान करेंगे। गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने बताया कि हमारा संगठन अपने कार्यों से आज पूरे देश में एक अलग पहचान बनाई है  ।आज सभी समाचार पत्रों के द्वारा पूर्व सैनिकों की खबरों को प्रकाशित किया जाता है एसोसिएशन सभी प्रिंट मीडिया का तह दिल से हार्दिक धन्यवाद करता है साथ ही बड़ा दुःख होता है देश की सरहदों से सच्चाई की लड़ाई लड़ने वाले पूर्व सैनिकों, वीर नारियों की खबरों व भव्य कार्यक्रम को कोई भी न्यूज चैनल कवर नहीं कर रहे हैं जो कि दुर्भाग्य पूर्ण है। अगर ऐसा ही रहा तो लाखों पूर्व सैनिक बहिष्कार भी कर सकते हैं।आज पूर्व सैनिकों की ताकत को कम न समझे  वैसे भी उत्तराखंड एक सैनिक बाहुल्य प्रदेश है।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व IAS गढ़वाल मंडल सुरेंद्र सिंह पांगती,पूर्व सैनिक संगठन नैनीताल अध्यक्ष चंचल शाही, उधमसिहनगर अध्यक्ष देवी दत्त, उखीमठ से अध्यक्ष विशन दत्त, हरिद्वार अध्यक्ष हरीश सकलानी, विकासनगर अध्यक्ष भुपेंद्र डोगरा, एयरफोर्स अध्यक्ष सतीश मुणडेपी,सत्य प्रकाश डबराल, प्रेम सिंह भंडारी, चन्द्र वीर थापा, निर्देश गिरी,राजेंद्र प्रसाद,विजय भट्ट, अनिल पैन्यूली, चौधरी विक्रम, बिरेंद्र कंडारी, राजेंद्र कंडारी,तीरथ सिंह,सुख बहादुर गुरुंग,रावत,गौतम रमोला,विक्रम सिंह, रणवीर सिंह, बिरेंद्र सिंह, विनोद सिंह,जगमोहन सिंह,मनवर सिंह,भरत बुटोला , लक्ष्मण सिंह,पूरण सिंह, निखिल रावत, 41 वीर नारियां एवं 800 से अधिक गौरव सैनानी मौजूद थे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments