देहरादून। गौरव सैनानी एसोसिएशन देहरादून ने पूर्व सैनिकों के कई दिनों से चल रहे प्रदर्शन के बाद दिल्ली जंतर मंतर जाने से पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को एवं शासन प्रशासन को अपना ज्ञापन सौंपा जिसमें ओ आर ओ पी 1, ओ आर ओ पी 2 एवं सातवें पे कमीशन की विसंगतियों से अवगत कराया साथ ही जवान व अधिकारियों की मिलिट्री पे सर्विस पर भी सवाल उठाए। जिसमें जवानों का मिलिट्री पे सर्विस 5200 व अधिकारी का 15500 है जब कि अधिकारी से ज्यादा जवान का जीवन कष्टदाई होता है तो ये भेदभाव क्यों किया जा रहा है। आज पूरे देश का पूर्व सैनिक अपने हक की लडाई लड़ रहा है उत्तराखंड में भी जगह- जगह से पूर्व सैनिक कल दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंच रहे हैं आखिर सरकार को पूर्व सैनिकों के हितों को ध्यान में रखकर इन विसंगतियों को दूर करना ही होगा। हमेशा कोई भी पे कमीशन हो या ओ आर ओ पी सभी फैसलों पर अधिकारियों और सरकार के बीच फैसला हुआ। जिसमें अधिकारियों ने हमेशा अपने ही हितो को आगे रखा, पर आज देश का पूर्व सैनिक अनपढ़ नही है। वह अपना हक को समझता भी है और फरक को जानता भी है। सैनिक जागरूक हो चुका है इसलिए सभी पूर्व सैनिकों से गुजारिश है की एक मंच पर आकर 20फरवरी दिल्ली चलो। जय हिन्द जय भारत।
इस ज्ञापन को सौंपने में गौरव सैनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर राणा, उपाध्यक्ष मनवर सिंह, सचिव रणवीर सिंह,भरत सिंह, हंसराज मैंदोली, रामेश्वर,पान सिंह, खुशहाल सिंह, विक्रम सिंह, सतवीर सिंह,विनय भट्ट, सत्यप्रकाश, वीर सिंह मेहरा उपस्थित थे।