Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनगौरव सैनानी एसोसिएशन कोर ग्रुप की बैठक 6अगस्त को, प्रदेश भर से...

गौरव सैनानी एसोसिएशन कोर ग्रुप की बैठक 6अगस्त को, प्रदेश भर से हजारों पूर्व सैनिक रामलीला मैदान करेंगे कूच

देहरादून। आज शिमला बाई पास रोड रतनपुर गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड कार्यालय में एक कोर ग्रुप व देहरादून के सहयोगी पूर्व सैनिक संगठनों के अध्यक्षों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें एसोसिएशन के 7 वे स्थापना दिवस व ओ आर ओ पी की सभी गतिविधियों का आज तक का पूरा आय – व्यय का हिसाब पारदर्शिता के साथ सभी के समक्ष रखा गया और साथ ही 6 अगस्त रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली ओ आर ओ पी की अभी तक की सबसे बड़ी 1 लाख से भी ज्यादा पूर्व सैनिकों की ऐतिहासिक रैली प्रदर्शन के बारे में चर्चा की गई और 6 अगस्त के लिए बसों की संख्या, पूर्व सैनिकों की संख्या पर नामावली तैयार गई 6 अगस्त को रामलीला मैदान दिल्ली में उत्तराखंड के युद्ध में शहीद महावीर चक्र, अशोक चक्र, वीर चक्र, शौर्य चक्र से सम्मानित शहीदों की वीरांगनाएं भी दिल्ली जायेगी और देश के कारगिल युद्ध विजेता परमवीर चक्र कैप्टन योगेन्द्र यादव जी व महाराष्ट्र से चर्चित पूर्व सैनिक व सामाजिक कार्यकर्ता श्री अन्ना हजारे जी भी इस रैली में शिरकत करेंगे। गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने भी पूरे उत्तराखंड के कोने कोने से पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को एकजुट होकर एक बड़े संख्याबल के साथ 6 अगस्त क्रांति के लिए आह्वान किया है। हजारों पूर्व सैनिकों व वीर नारियों के उत्तराखंड से जाने की खबर है रक्षा मंत्रालय के कुछ दिन पहले ओ आर ओ पी के मुद्दे पर 13 सवालों के गोल मोल जबाबों पर हमारे एसोसिएशन द्वारा सही तथ्यों के साथ एक ठोस सवाल जबाब तैयार किया गया है गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड 6 अगस्त की रैली का पूरे उत्तराखंड का नेतृत्व कर रहा है। सरकार को जल्द ही पूर्व सैनिकों का संज्ञान लेना होगा नहीं तो आने वाले समय में पूर्व सैनिक अपना आंदोलन और बड़ा कर सकते हैं आज की बैठक में मुख्यतः अध्यक्ष महावीर राणा, उपाध्यक्ष मनवर सिंह रौथाण, सचिव गिरीश जोशी, सत्यप्रकाश डबराल, अनिल पैन्यूली,ताजबर सिंह, सुरेशानंद पुरोहित,महिपाल सिंह,परवल सिंह राणा,गौतम रमोला,दरवान सिंह, अनिल पैन्यूली, राजेंद्र प्रसाद,रामेश्वर राणा, विनोद सिंह, खुशाल चपरिहार, बिरेन्द्र कंडारी, राजेंद्र कंडारी, इन्द्र प्रसाद, शुसील मोहन, चौधरी विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments