विकासनगर। तहसील क्षेत्र के बागवानों को फसल बीमा का भुगतान नहीं होने से उन्होंने बीमा कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उद्यान निदेशक से बीमा की राशि दिलाए जाने की मांग की है। निदेशक को भेजे ज्ञापन में बागवानों ने बताया कि बीमा कंपनी ने क्षेत्र के बागवानों से करीब 55 लाख रुपये का प्रीमियम वसूला। फसलों को नुकसान होने के बाद बाद बीमा क्लेम देने से मना कर दिया गया है। ज्ञापन में बागवानों ने बताया कि एक निजी बीमा कंपनी ने त्यूणी तहसील क्षेत्र के बागवानों का आड़ू, पलम और खुबानी की फसलों का बीमा किया। तहसील क्षेत्र के बागवानों से सम्मिलित प्रीमियम राशि 55 लाख रुपये वसूली गई। बताया कि फलों को नुकसान होने पर क्लेम दिया जाएगा। वहीं, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी (एआईसी) ने भी फसलों का बीमा कराया। इससे नुकसान होने पर बीमा राशि की ढाई गुना राशि बतौर क्लेम वितरित की मगर 55 लाख का प्रीमियम वसूलने वाली निजी बीमा कंपनी क्लेम देने से मना कर रही है। बागवानों ने फसलों के नुकसान के प्रमाण बीमा कंपनी में जमा कराए हैं। बागवानों ने उद्यान निदेशक से मामले में हस्तक्षेप कर निजी बीमा कंपनी से उन्हें फसलों के नुकसान का क्लेम दिलाने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में सुरेंद्र सिंह, दीवान सिंह, भुवनेश्वर सिंह, विरेंद्र सिंह चौहान, कृपाराम, किशन सिंह, अभिषेक राणा, चमन सिंह, कुंवर सिंह, विनोद राणा, देवेश और कमलेश आदि मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

