Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेशऋषिकेश में चेतावनी निशान को छूकर बही गंगा

ऋषिकेश में चेतावनी निशान को छूकर बही गंगा

ऋषिकेश। रुद्रप्रयाग और श्रीनगर बांध से पानी छोड़े जाने पर ऋषिकेश में गंगा उफान पर रही। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर केंद्रीय जल आयोग ने ऋषिकेश और मैदानी क्षेत्र के लिये अलर्ट जारी किया। दोपहर में गंगा चेतावनी निशान 339.50 को छूकर बही। लेकिन शाम पांच बजे बाद गंगा चेतावनी निशान से एक मीटर नीचे बहने लगी। जिस पर प्रशासन को राहत मिली। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का डिस्चार्ज सुबह साढ़े 7 बजे 2500 क्यूमेक्स के निशान को छू गया। प्रवाह लगातार बढ़ता रहा। नदी का बढ़ा हुआ डिस्चार्ज सुबह 8.30 बजे तक श्रीनगर बांध तक पहुंच गया। भारी मात्रा में कचरा और तलछट जलाशय में पहुंचने लगा। कचरा और तलछट हटाने के लिए जलाशय से 2000-3000 क्यूमेक्स पानी ऋषिकेश के लिये छोड़ा जाने लगा। जिस पर केंद्रीय जल आयोग ने ऋषिकेश के तटीय इलाकों में मुनादी करनी शुरू कर दी। लोगों को दोपहर बाद तटीय इलाकों में न जाने को कहा गया। जबकि हरिद्वार को पानी बढ़ने की सूचना जारी कर दी गई। दोपहर करीब 1 बजे छोड़ा गया पानी ऋषिकेश पहुंचने लगा। जलस्तर बढ़ने पर त्रिवेणीघाट समेत आसपास के स्नानघाट जलमग्न हो गये। एसडीएम ऋषिकेश सौरभ असवाल ने बताया की रुद्रप्रयाग और श्रीनगर बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना पर तटीय इलाकों में बसे लोगों को अलर्ट कर दिया गया। गंगा घाट पर स्नान करने से रोक लगा दी गई। शाम के समय गंगा का जलस्तर कम हो गया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments