Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनस्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बड़ोंवाला में हुआ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बड़ोंवाला में हुआ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

देहरादून। भारत विकास परिषद देहरादून शाखा,भारत विकास परिषद रानीलक्ष्मीबाई शाखा ,सुभागा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बड़ोंवाला में हुआ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। लगभग 600 रोगियों ने शिविर में पहुंच कर इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ लिया।

शिविर के संयोजक डॉ० मुकेश गोयल ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी।  जिनमें  डॉ० विनोद अरोड़ा (नेत्ररोग), डॉ०० राकेश मित्तल (ह्रदय रोग), डॉ०० तरुण मित्तल (त्वचा रोग), डॉ० नन्द लाल अमोली (फिजिशियन), डॉ० मनीष जैन (बाल रोग), डॉ० मुकेश गोयल (फिजिशियन), डॉ० आलोक जैन (नाक कान गला), डॉ० प्रवीण मित्तल (अस्थि रोग), डॉ० सुखविंदर शर्मा (फिजिशियन), डॉ० अरुणिमा गोयल (स्त्रीरोग), डॉ० रुचि तिवारी (दंतरोग), द्वारा रोगियों की निशुल्क जाँच व परामर्श दिया गया। Pathology (डॉ० संजना नौटियाल पैथोलॉजी लैब) के द्वारा 185 रोगियों की निःशुल्क ब्लड शुगर की जांच भी की गई। शिविर में देखे गए मरीजों को 1 सप्ताह की दवा भी निःशुल्क दी गयी।

NIVH के द्वारा जरूरतमन्दो को नजर के चश्मे , कान के सुनने की मशीनें, बैशाखी आदि भी दी गयी।

उपस्थित गणमान्य :

आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सहसपुर के माननीय विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, कैंट विधायक सविता कपूर ,भारत विकास परिषद की देहरादून शाखा के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, सचिव गोपाल गर्ग, कोषाध्यक्ष मुकेश जी, रानीलक्ष्मीबाई शाखा की अध्यक्षा शोभा सिंह, सचिव डॉ० कृष्णा उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सोहन सिंह, सुभागा देवी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्षा विजयलक्ष्मी काला नैथानी, सचिव चंद्रमोहन नैथानी, सुशील बत्रा, अनुज गर्ग, संजीव मेंदीरत्ता, अधिवक्ता विजय गुप्ता,  परिषद के क्षेत्रीय सचिव शरद चंद्रा,प्रांतीय अध्यक्ष बृजप्रकाश गुप्ता, प्रांतीय महासचिव मनीषा सिंघल,प्रांतीय कोषाध्यक्ष रोहित कोचगवे, प्रांतीय महिला संयोजिका सुगन्धा जैन, प्रांतीय संरक्षक डॉ० रवींद्र कपूर, डॉ० अर्जुनदास भारद्वाज, प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा अरुणा चावल, प्रांतीय उपाध्यक्ष सम्पर्क निशा अग्रवाल  उपस्थित रहें।

शिविर के बीच मे ही भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात के 100 वें संस्करण का भी सभी ने श्रवण किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments