विकासनगर। सहसपुर के चंद्रबनी स्थित गौतम कुंड परिसर में शनिवार को उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शिरकत की। इस दौरान पचास लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। विधायक ने उज्ज्वला योजना समेत केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में मौजूदा लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा की उज्ज्वला योजना ने करोड़ों माताओं-बहनों को धुंआ मुक्त स्वस्थ जीवन प्रदान किया है। कहा अभी हाल ही में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए गैस सिलेंडर की सब्सिडी 200 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए कर दी गई है, जो गरीब कल्याण के संकल्प को और सशक्त बनाने की कड़ी में भाजपा सरकार द्वारा उठाया गया एक अहम कदम है। कहा कि सरकार महिला कल्याण और गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध होकर लगातार कार्य कर रही हैं। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला, रीना बडोला, ओमवीर सिंह राघव, अजय गोयल आदि मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

