Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसीएम आवास कूच के दौरान पुलिस के रोकने पर धरने पर बैठे...

सीएम आवास कूच के दौरान पुलिस के रोकने पर धरने पर बैठे पूर्व मंत्री बेहड़

देहरादून। विपक्ष के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सीएम आवास पर धरना देने जा रहे कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री व किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़बेहड़ को पुलिस ने जबरन रोक लिया। कैंट रोड पर हाथीबड़कला मैं बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने से नाराज बेहड़ वही सड़क पर धरना देकर बैठ गए। एक घंटे बाद कांग्रेस नेताओं ने मौके पर आए नायब तहसीलदार जसपाल राणा को ज्ञापन सौप कर धरना खत्म किया। बेहड़ के सीएम आवास धरने की सूचना मिलने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया। पुलिस के रोकने पर बेहड़ का गुस्सा भड़क गए। थोड़ी नोकझोंक के बाद बेहड़ महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, मानवेंद्र सिंह आदि के साथ वहीं धरना देकर बैठ गए। सूचना मिलने पर तत्काल प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी हाथीबड़कला पहुंच गए। कांग्रेस नेताओ ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष का उत्पीड़न कर रही है। बेहड़ ने कहा कि किच्छा में हाल में कई अपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस सरकार और भाजपा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रहीं है। सीएम को भी इसकी जानकारी दी गई,लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

माहरा ने कहा भाजपा सरकार मनमानी पर उतर आई है। सरकारी मशीनरी के बल पर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन कांग्रेस किसी से घबराने वाली नहीं है। सदन से लेकर सड़क तक जनहित मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। यदि बेहड़ की शिकायतों पर कार्रवाई न हुई तो कांग्रेस सड़को पर उतरेगी। दून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि सत्ता में मद में डूबी भाजपा सरकार निरकुंश हो गई है। उसे जनता के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं हैं। कांग्रेस जनहित की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इस मौके पार्षद अर्जुन सोनकर, मनीष नागपाल,  गौतम डोगरा आदि भी मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments