Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह का जन्मदिन मनाया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह का जन्मदिन मनाया

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रीतम सिंह का जीवन हर राजनैतिक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अविभाजित उत्तर प्रदेश के विधायक के रूप में और राज्य निर्माण के बाद लगातार पांच बार प्रदेश की विधानसभा में विधायक निर्वाचित होने के साथ ही दो-दो बार कैबिनेट मंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष जैसे पदों पर रहने के बावजूद विनम्रता प्रीतम सिंह के आचरण में है। एक प्रभावशाली राजनैतिक विरासत के वारिस होने के बावजूद उन्होंने जो कुछ हासिल किया उसमें उनकी मेहनत और संघर्ष शामिल है। इस मौके पर धस्माना और पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने शाल पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव कुमार, ललित भद्री, सूरत सिंह नेगी, गौरव वर्मा, अनुज दत्त शर्मा, आदर्श सूद, निहाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments