Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडपूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी का जन्मदिन मनाया

पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी का जन्मदिन मनाया

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी 91 साल के हो गए हैं। मंगलवार को वंसत विहार स्थित आवास पर परिजनों ने उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपा के कई नेता व उनके समर्थक भी मौजूद रहे। जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही वसंत विहार स्थित आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचने लगे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनके जन्मदिवस के अवसर पर कई समर्थकों ने पूजा अर्चना, हवन, स्वच्छता अभियान और गौ सेवा कर उनकी लंबी उम्र की प्राथना की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी उन्हें शुभकामनाएं देने वसंत विहार स्थित घर पर पहुंची। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के साथ ही भाजपा नेता डॉ देवेंद्र भसीन, विनोद कपरुवाण, अनिल गोयल, दिगम्बर नेगी, निवर्तमान मेयर सुनील गामा उनियाल, चन्द्र प्रकाश मैठाणी, धीरज भंडारी, प्रताप सिंह रावत, सौरभ थपलियाल, विनोद खंडूडी, सुरेन्द्र सिंह चौहान आदि ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments