विकासनगर। चंद्रबनी चोयला में आशारोड़ी रेंज के अंतर्गत भारी बरसात होने के कारण जंगल का पानी भारी बारिश होने के कारण कई ग्रामीणों के घरों में घुस गया, जिस कारण कई लोगों के घरों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। जिसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दी गई वह क्षेत्रीय विधायक श्रीमान सहदेव सिंह पुंडीर व नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल गामा द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण कर जल भराव वाले स्थान का मुयायना किया।
इस अवसर पर नगर निगम द्वारा जेसीबी भेज कर नाले की सफाई का प्रयास भी किया गया पर जंगल में बहुत ज्यादा मलवा आने के कारण अभी तक नाला नहीं खुल पाया है जिससे आने वाले समय में बारिश होने के कारण फिर पानी लोगों के घरों में घुस सकता है व कभी भी कोई प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना का ग्रामीण शिकार हो सकते हैं। जिसको लेकर महापौर द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को जेसीबी भेज कर दो-तीन दिन के अंदर इस जंगल के नाले के सफाई के लिए निर्देशित किया गया है। क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर द्वारा भी तहसीलदार सदर को शीघ्र चिन्हित परिवारों को आपदा राहत मदद देने के लिए निर्देशित किया गया मगर देर शाम तक कोई भी जिला प्रशासन का अधिकारी चंद्रबनी चोयला में आपदाग्रस्त क्षेत्र में नहीं पहुंच पाये थे। क्षेत्र में 22 परिवारों को भारी नुकसान होने की सूचना है । जंगल के किनारे नाले पर दो घरों के शीघ्र गिरने का ख़तरा उत्पन्न हो गया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला, नवीन झा, मदन सिंह, अजय गोयल, अनिल ढकल, आशीष तोमर, राधेश्याम कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चंद्रबनी चोयला में घरों में घुसा जंगल का पानी
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

