Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनवसंतोत्सव 2024 में पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं में वन विभाग ने जीते...

वसंतोत्सव 2024 में पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं में वन विभाग ने जीते पांच पुरस्कार

देहरादून। देहरादून राजभवन में हुए वन महोत्सव 2024 में पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं में वन विभाग ने पांच पुरस्कार जीते।  उक्त प्रतियोगिताओं हेतु वन विभाग की ओर से तैनात नोडल अधिकारी डॉ उदय गौड़ उप प्रभागीय वन अधिकारी देहरादून मसूरी ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज भवन में आयोजित प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी में वन विभाग ने पांच पुरस्कार जीते। वन विभाग द्वारशा लूज फ्लावर अरेंजमेंट कैक्टस बुके एवं रंगीली प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त किया। डॉ. उदय गौर ने बताया कि विगत 6 वर्षों से वन विभाग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त कर रहा है। वन विभाग की इस उपलब्धि हेतु प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक,मुख्य वन संरक्षक नरेश कुमार, वन संरक्षक डॉक्टर विनय भार्गव ,वन संरक्षक राजीव धीमान ,डीएफओ देहरादून ,वन संरक्षक नीतीश मणि त्रिपाठी, डीएफओ मसूरी वैभव कुमार ने टीम को बधाई दी। टीम में अन्य सदस्य उप राजिक सतविंदर सिंह ,वन दरोगा गोविंद नागर कोटी, वन दरोगा रामभरोस संदीप, विनीता, शिवानी, आरती, कविता, परेश्वर, मेंदोला आदि मौजूद थे

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments