Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनवन निगम अध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन

वन निगम अध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन

देहरादून। उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष,पूर्व विधायक व व्यवसायी कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार सुबह दून अस्पताल में निधन हो गया। वे 55 साल के थे। सुबह करीब सात बजे उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सीएम पुष्कर धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल सहित कई लोगों ने शोक जताया है। बेहद सरल और सौम्य स्वभाग के व्यक्ति गहतोड़ी उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने चंपावत से अपनी सीट सीएम पुष्कर धामी के लिए छोड़ी थी। इसके बाद सीएम पुष्कार धामी को वहां से चुनाव जिताने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। सरकार बनने के बाद उन्हें वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा दिया गया था। कैलाश गहतोड़ी ने निगम को भी आगे बढ़ाने के लिए कई काम किए। कैंसर जैसी बीमारी से जूझने के बावजूद उन्होंने जीवटता के साथ काम किया। निगम की आय बढ़ाने के लिए फर्नीचर उद्योग लगाने, जड़ी बुटी व अन्य चीजों की बिक्री और पर्यटन के क्षेत्र में भी वे निगम को बढ़ाना चाहते थे। पिछले साल नवंबर में वे अमेरिका से इलाज करवाकर लौटे थे। कुछ समय ठीक रहने के बाद इसी साल मार्च में तबियत फिर बिगड़ने पर वे कोयंबटूर में इलाज करवाने गए थे। लेकिन वहां से लौटने के बाद अचानक बीमार होने लगे। जिस पर तीन दिन पूर्व उन्हें दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका निधन हो गया।
उनके निधन पर निगम के एमडी डा. एसपी सुबुद्धि, पूर्व एमडी व पीसीसीएफ डा. धनंजय मोहन, पूर्व जीएम राहुल, आरएम शेर सिंह सहित कर्मचारी संगठनों ने भी दुख जताया है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments