देहरादून। मसूरी के लंढौर बाजार में देर रात मसूरी वन प्रभाग ने एक उड़ने वाली संरक्षित प्रजाति की गिलहरी का रेस्कयू किया। गिलहरी डाक विभाग के लेटर बॉक्स में फंस गई थी। वन विभाग की टीम ने गिलहरी को निकालकर रात में ही जंगल में छोड़ दिया। लंढौर बाजार में बुधवार रात पोस्ट ऑफिस के पास एक उड़ने वाली गिलहरी पोस्ट ऑफिस के लेटर बॉक्स में फंसी देखी गई। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग मसूरी को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बीस मिनट तक चले रेस्क्यू के बाद उड़ने वाली गिलहरी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे जंगल में छोड दिया। बताया जा रहा है कि यह गिलहरी संरक्षित प्रजाति की है। बहुत कम दिखाई देती है। वन बीट अधिकारी बार्लोगंज मनवीर सिंह पंवार ने बताया कि रात 11 बजे फोन पर लोगों ने उड़ने वाली गिलहरी के लेटर बॉक्स में फंसे होने की सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद गिलहरी को निकाला और उसे जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि यह फ्लाइंग स्क्वाइरल वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 सेडयूल सेकंड के तहत संरक्षित प्रजाति की है। उन्होंने कहा कि यह मसूरी में अब बहुत कम दिखाई देती है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

