Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनउत्तराखंड के पांच शिक्षक होंगे अखिल भारतीय शिक्षा समागम में शामिल

उत्तराखंड के पांच शिक्षक होंगे अखिल भारतीय शिक्षा समागम में शामिल

देहरादून। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पांचवीं वर्षगांठ पर दिल्ली में होने वाले अखिल भारतीय शिक्षा समागम में उत्तराखंड के पांच शिक्षक राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे समागम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। समागम में शिक्षक उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अपने नवाचारों को रखेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को समागम के लिए चयनित किया गया है। इनमें एससीईआरटी के रमेश प्रसाद बडोनी, राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी के दौलत सिंह गुसाईं, डायट देहरादून के राखी पांडे, राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर नैनीताल कौस्तुब जोशी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीना, चमोली की कुसुमलता गडि़या शामिल हैं। समागम के लिए चयनित शिक्षकों की उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, डिजिटल परिवर्तन, समावेशी शिक्षा और नीति-निर्माण में अहम भूमिका रही है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments