Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून7 अक्तूबर को बनियावाला में होगा प्रथम गढ़ भोज दिवस का आयोजन

7 अक्तूबर को बनियावाला में होगा प्रथम गढ़ भोज दिवस का आयोजन

देहरादून। राज्य के पारम्परिक भोजन को देश में पहचान दिलाने के मकसद से हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी सात अक्तूबर को बनियावाला में प्रथम गढ़ भोज दिवस का आयोजन करेगा। प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में अभियान के प्रणेता बीज बम अभियान के द्वारिका प्रसाद सेमवाल, पर्वतीय विकास शोध केन्द्र के डा. अरविंद दरमोड़ा, प्रो. यतीश वशिष्ठ, विकास पंत, गंगा बहुगुणा, नरेश नौटियाल ने बताया कि गढ़ भोज दिवस पर राज्य की दो दर्जन से अधिक स्वस्थ भोजन के विशेषज्ञों द्वारा स्कूली पाठ्यक्रम के लिए तैयार की गई पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। गढ़ भोज दिवस पर राज्य के स्कूल में मिड डे मील (प्रधानमंत्री पोषण) योजना में गढ़भोज शामिल किया जाएगा। इस दौरान बच्चों को पहली थाली कैबीनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत परोसेंगे। इस अभियान के तहत फसलों का उत्पादन बढ़ाने की कोशिश व बेहतर बाजार के प्रयास जारी हैं। डा. अरविंद दरमोड़ा ने कहा कि यह अभियान पहाड़ की फसलों को पहचान दिलाने के लिए चलाया जा रहा है। अक्तूबर का महीना इसलिए भी विशेष है कि आजकल उत्तराखंड की फसलें तैयार होकर खेत से घर पहुंच रही हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments