चमोली।फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार आज रविवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। श्री बदरीनाथ मंदिर में भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर वेदपाठ-पूजा अर्चना करते हुए उन्होंने सबके लिए सुख समृद्धि की कामना की।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने फिल्म अभिनेता का स्वागत करते हुए भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, अंगवस्त्र एवं तुलसी माला भेंट की। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मंदिर में दर्शन के पश्चात सिंह द्वार पर तीर्थयात्रियों का अभिवादन भी किया। यात्रा व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आकर वह अविभूत हुए है। इस दौरान यात्रा मजिस्ट्रेट युक्ता मिश्रा, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, थाना प्रभारी केसी भट्ट, ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद रहे।
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

