रुड़की। दो बच्चों का पिता अपनी साली को लेकर फरार हो गया है। दो दिन पूर्व युवक की साली की मंगनी हुईं थी। पीड़ित पत्नी ने चौकी से अपने पति को ढूंढने की गुहार लगाई है। सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र निवासी एक युवक अपनी साली को लेकर फरार हो गया है। युवक की पत्नी ने सुल्तानपुर चौकी पुलिस को बताया कि पति उसकी बहन को लेकर घर से फरार हुआ है। बताया कि रानीपुर चौकी में उसके मायके में उसकी बहन की दो दिन पूर्व मंगनी हुई थी। जिसमें वह अपने पति संग शामिल होने गई थी। अगले दिन दोनों वापस आ गए। महिला ने बताया कि पति काम पर जाने का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल लेकर घर से चला गया, जो शाम तक घर नहीं आया। शाम चार बजे महिला के मायके से फोन आया कि उसकी बहन भी सुबह से घर पर नहीं है। शक होने पर महिला ने अपने पति को फोन लगाया उसके पति का फोन बंद आया। बाद में उन्हें दोनों के एक साथ में होने की जानकारी मिली। उसके बाद सुल्तानपुर चौकी पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on