Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडऋषिकेश26 फरवरी को भानियावाला हाईवे पर प्रदर्शन करेंगे किसान

26 फरवरी को भानियावाला हाईवे पर प्रदर्शन करेंगे किसान

ऋषिकेश। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में किसान 26 फरवरी को भानियावाला हाईवे पर प्रदर्शन करेंगे। जिसके लिए मोर्चा पदाधिकारियों ने बैठक कर एकजुट होने का आह्वान किया। शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के डोईवाला स्थित कैंप कार्यालय पर किसानों की बैठक हुई। बैठक में किसान नेता उमेद बोरा ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर पिछले कई दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन चल रहा है, जिसमें सरकार के साथ कई दौर की बातचीत होने के बावजूद एमएसपी की गारंटी सहित अन्य मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका है। जिससे किसानों क़ो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। आंदोलित और निहत्थे किसानों पर पुलिस द्वारा गोलियां बरसाई जा रही हैं। आरोप लगाया कि गोली लगने से किसान शुभकरण सिंह शहीद हो गये। केंद्र की निरंकुस सरकार के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को पूरे देश में हाईवे पर एक साइड में अपने ट्रैक्टरों के साथ आंदोलन करेगा, जिसके लिए सभी किसान 26 फरवरी को डोईवाला गन्ना समिति के किसान भवन में एकत्रित होकर भानियावाला हाईवे के लिए प्रस्थान करेंगे। मौके पर किसान यूनियन के नेता चौधरी हरेंद्र बालियान, किसान सभा के मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह, कृषक फेडरेशन के अध्यक्ष उमेद बोरा, किसान सभा मंडल उपाध्यक्ष जाहिद अंजुम, याकूब अली आदि उपस्थित रहे।
आंदोलन को देंगे धार: बाजवा
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य जगतार सिंह बाजवा ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को केंद्र सरकार के विरोध में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर हाइवे पर खड़े होंगे और केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। किसान एमएसपी गारंटी सहित अपनी कई मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है। परंतु सरकार सुन नहीं रही है। जिसके चलते किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ा है। कहा कि 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान पर भी किसान महापंचायत होगी। मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments