Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरप्रशिक्षण कार्यक्रम  में किसानों को मशरूम उत्पादन के तरीके बताए

प्रशिक्षण कार्यक्रम  में किसानों को मशरूम उत्पादन के तरीके बताए

विकासनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) ढकरानी ने मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में जनजातीय समुदाय की आय बढ़ाने के उद्देश्य से शाहपुर, कल्याणपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य स्थानीय जनजातीय परिवारों को मशरूम की खेती, प्रबंधन तकनीकों और मूल्य संवर्द्धन की जानकारी देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। परियोजना समन्वयक डॉ. श्वेता चौधरी ने बताया कि यदि किसान वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाएं तो कम जगह और कम लागत में भी मशरूम की खेती से अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है। मशरूम विशेषज्ञ शुभम बडोला ने किसानों को ऑयस्टर और बटन मशरूम की खेती की पूरी प्रक्रिया बीज चयन, कंपोस्ट तैयारी, बैग फिलिंग, तापमान व नमी नियंत्रण, रोग-कीट प्रबंधन और कटाई के बारे में प्रशिक्षित किया। उन्होंने यह भी बताया कि मशरूम से अचार, सूप, पाउडर, नगेट्स जैसे कई वैल्यू-एडेड उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं, जिससे किसानों की आमदनी और बढ़ सकती है। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को ऑयस्टर और बटन मशरूम के रेडीमेड बैग, प्लास्टिक स्प्रे बोतलें, फार्मेलीन और अन्य आवश्यक रसायन वितरित किए गए ताकि वे प्रशिक्षण के तुरंत बाद उत्पादन कार्य शुरू कर सकें।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments