Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारकिसान यूनियनने की गन्ने का दाम पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल...

किसान यूनियनने की गन्ने का दाम पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग

हरिद्वार। किसान यूनियन ने पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के दाम घोषित करने की मांग की है। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष आनंद सैनी के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून जाकर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी के माध्यम से सरकार से मांग की। वार्ता में हरिद्वार जिलाध्यक्ष आनंद सैनी ने कहा कि गन्ने का सही मूल्य मिलने से ही किसान खुशहाल हो सकता है। यूनियन के जिला प्रभारी अमित सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि हरिद्वार में किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसानों की समस्याएं अधिकारी हल नहीं कर रहे हैं। इस दौरान निशांत सैनी, अली शेर, कय्यूम अंसारी, अलीम अंसारी, रजनीश सैनी, सूरज सैनी, अनिकेत, रघुनाथ, फकरु, वसीम आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments