Monday, March 30, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनउत्तराखण्ड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद ‘घन्ना भाई’ का निधन,  राज्यपाल व...

उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद ‘घन्ना भाई’ का निधन,  राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त 

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद ‘घन्ना भाई’ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के असामयिक निधन पर भी गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद ’घन्ना भाई’ के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घनानंद जी की सरलता, मृदुता और अद्वितीय अभिनय शैली ने लोगों को न केवल हंसाया, बल्कि जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को एक अलग दृष्टिकोण से देखने का नजरिया दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के फिल्म जगत और अभिनय के क्षेत्र में घनानंद के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वे सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments