देहरादून। गढ़ी कैंट क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज की समस्या के समाधान का रास्ता साफ हो गया है। शहरी विकास विभाग की ओर से वहां सीवरेज योजना को मंजूरी के बाद मंगलवार को स्थानीय लोगों ने कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उनका आभार जताया।वहीं कैबिनेट मंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार जताया। गढ़ी कैंट क्षेत्र में सीवरेज योजना के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के तौर पर उत्तराखण्ड पेयजल निगम ने टपकेश्वर महादेव मंदिर, गढ़ी, डाकरा, छावनी क्षेत्र में 9 एमएलडी का एसटीपी, 3 एमएलडी का एसपीएस, 0.16 एमएलडी सह-उपचार संयंत्र तथा आईएंडडी के साथ सीवर लाइन और मैनहोल्स का कार्य किया जाना प्रस्तावित किया है। इस परियोजना की कुल लागत रुपये 53.72 करोड़ है, जिसमें प्रथम किश्त के रुप में रुपये 14.58 करोड़ जारी कर दी गयी है। इस परियोजना के तहत 10.5 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रति दिन) की क्षमता वाले जल शोधन संयंत्र और सीवरेज सुविधाओं का विकास किया जाएगा, इससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने आशा जताई कि कार्य जल्द से जल्द प्रारम्भ कर क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

