देहरादून। दून अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में 25 नवंबर से भर्ती उत्तरकाशी जिले के 100 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रिका लाल की उपेक्षा पर उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ ने नाराजगी जताई है। प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री अवधेश पंत ने कहा कि इस उपेक्षा पर सेनानी परिवार खुद को अपमानित महसूस कर रहा है। सरकार के शासनादेश द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को विशेष श्रेणी की सुविधा के साथ प्राइवेट वार्ड में रखा जाता है। किंतु शासनादेश की अनदेखी करना चिंताजनक है। अस्पताल प्रशासन पर भी सवाल उठता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रिका लाल की सेहत व इलाज के विषय में जानकारी लेने स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के सेनानी अस्पताल पहुंचे तो वहां की उपेक्षा देखकर दंग रह गए। अवधेश पंत ने अस्पताल के सीएमएस डॉ.आशुतोष सयाणा को इस विषय की जानकारी दी तो उन्होंने तत्काल प्रबंध का आश्वासन दिया। अवधेश पंत ने कहा कि यदि शीघ्र ही यथोचित सम्मान के साथ चंद्रिका लाल को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं न दी गई तो स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महरा भी स्वतंत्रता सेनानी का हाल-चाल जानने दून अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने भी अस्पताल प्रशासन पर चंद्रिका लाल को यथोचित प्रबंध का आग्रह किया। लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। 12 दिन बाद भी शासन प्रशासन का कोई नुमाइंदा चंद्रिका लाल का हाल-चाल जानने नहीं पहुंचा है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

