Wednesday, March 25, 2026
Homeराजनीतिबालावाला मंडल गौरव सैनानी एसोसिएशन देहरादून की कार्यकारिणी का विस्तार व सम्मान...

बालावाला मंडल गौरव सैनानी एसोसिएशन देहरादून की कार्यकारिणी का विस्तार व सम्मान समारोह

– मणिपुर में सैन्य आपरेशन में शहीद विरेन्द्र झिंकवाण की वीरांगना कल्पेश्वरी देवी कार्यक्रम में हुई भावुक नहीं मिली आज तक सरकार से कोई भी सहायता शासन प्रशासन के लगा चुकी कई चक्कर।
देहरादून। आज बालावाला मंडल के बिष्ट वैडिंग प्वांइट में बालावाला व आसपास क्षेत्र के सैकड़ों पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्द्धसैनिको व वीर नारियों ने कार्यक्रम में शिरकत की आज सर्वप्रथम कार्यक्रम में सर्वप्रथम देश के वीर अमर शहीदो को नमन करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और सभी वीर नारियों और पूर्व सैनिक अवार्ड पदक विजेताओं व वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।आज एसोसिएशन की केन्द्रीय कार्यकारिणी द्वारा बालावाला मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैप्टन विजय भट्ट व समस्त कार्यकारिणी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम में बालावाला मंडल के 250 से अधिक पूर्व सैनिकों व पूर्व अर्द्धसैनिको व वीर नारियों ने संगठन में सदस्यता ग्रहण की।आज लगातार गौरव सैनानी एसोसिएशन अलग अलग मंडल व क्षेत्रों में गौरव सैनानियों को जोड़ने का काम कर रहा है। संगठन पूर्व सैनिकों के हितों में लगातार कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में आज हमारे 14 गढ़वाल राइफल्स गढ़वाल राइफल्स के शहीद सैनिक नायक विरेन्द्र सिंह झिंकवाण जो कि 1994 के मणिपुर क्षेत्र में शहीद हो गए थे आज उनकी धर्मपत्नी वीरांगना कल्पेश्वरी देवी ने भावुक होकर आंखों में आंसू छलक पड़े वीर नारी ने संगठन में गुहार लगाई उन्होंने कहा कि जब मेरे पति शहीद हुए थे तब मेरे बच्चे छोटे थे मेरे पास घर नहीं था और सरकार ने मुझे घर और बच्चे को नौकरी देने का वादा किया और आज तक मैंने शासन प्रशासन के कई चक्कर लगाये लेकिन आज तक मुझे कोई न्याय नहीं मिला और न आज सरकार मुझे पूछती हैं। वीर नारी कल्पेश्वरी देवी की समस्याओं को आज संगठन ने सुना और जल्दी ही सरकार से इस विषय पर मिलेंगे। आज कार्यक्रम में कई पूर्व सैनिकों व सैनिकों आश्रित परिवारों द्वारा भूमाफियाओं से पीड़ित जमीन धोखाधड़ी के मामले आये। सभी की समस्याओं पर संगठन कार्य करेगा।आज गौरव सैनानी एसोसिएशन किसी भी राजनीतिक पार्टी का विरोध नहीं करता लेकिन पूर्व सैनिक सैनिकों के हितों की बात के लिए आवाज उठाने का कार्य करता रहेगा आज बालावाला मंडल की बैठक में देहरादून जिले के सभी संगठनों के अध्यक्षों ने भाग लिया आज की बैठक में मुख्यतः एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक सत्यप्रकाश डबराल, रामेश्वर राणा,अध्यक्ष महावीर सिंह राणा, उपाध्यक्ष, सचिव गिरीश जोशी, पुष्कर सिंह, हरीश सकलानी,विरेन्द्र कंडारी, उत्तम गुंसाईं, गोविंद सिंह गुसाईं,ताजवर सिंह,विक्रम चौधरी, उत्तम गुंसाईं, कुलदेव नेगी,विक्रम कंडारी, प्रीतम नेगी,पूरण गुसाईं,किशन सुयाल , विनोद नेगी आदि मौजूद थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments