विकासनगर विधायक चौहान और सहसपुर विधायक पुंडीर ने किया संयुक्त रूप से उद्घाटन
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में मनाए जा रहे “#सेवा_पखवाड़ा” कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का हरबर्टपुर मंडल कार्यालय में विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान और सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी 17 से 18 सितंबर तक चलेगी।इस
दौरान दोनो विधायकों ने मौजूद प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के जीवन व उनके द्वारा पिछले 8 वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों, योजनाओं एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रदर्शनी के दौरान इस अवसर पर मोदी जी के जीवन पर रचित “Modi @20 : Dreams Meet Delivery” पुस्तक का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत भी उपस्थित रही। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक अरुण मित्तल ने किया। इस अवसर पर प्रदेशकार्यकरिणी सदस्य संतोष रावत,मंजू नेगी, जिला उपाध्यक्ष शरद रावत,राजाराम शर्मा,अमित डबराल,जिला मंत्री विनोद कश्यप,नीरज चौहान ,मण्डल अध्यक्ष दिनेश कौशिक,अनुज गुलेरिया,दाताराम शर्मा,रितेश ,जगपाल चौधरी,राहुल शर्मा,विनोद लक्खा,ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टु,देवेंदर चावला, विजय पाल,, खजान नेगी,मनोज राठौर,सौरभ गुप्ता,जितेंदर कुमार,रविता चौहान,श्यामा चौहान,अखिल गोयल,अनुज कुमार,मोहित ठाकुर,जनार्धन जोशी,मुकेश भरतरी,नीरज चौहान,मनोज कश्यप,धीरेंद्र रावत विकास मुल्तानी रचिता ठाकुर,आशा चौहान,बीना डोभाल,सुमन काशव,ममता मुल्तानी आदि गणमान्य, वरिष्ठ ,ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।
हरबर्टपुर में हुई प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

