पौड़ी। पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं धरातल पर उतारी है। बलूनी ने कहा कि पौड़ी के विकास के लिए हर संभव काम किए जाएंगे। बुधवार को पौड़ी नए बस अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी सहित कई कांग्रेस नेता भी बीजेपी में शामिल हुए। कल्जीखाल क्षेत्र के भ्रमण के बाद पौड़ी पहुंचे बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता को विश्वास है। इस मौके पर कांग्रेस छोड़ चुके जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, ब्लाक प्रमुख पौड़ी दीपक खुगशाल, नवल किशोर सहित ब्लाक प्रमुख जयहरीखाल दीपक भंडारी और पूर्व प्रमुख कोट चांदनी रावत आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी कांग्रेस के टिकट पर चौबट्टाखाल विधानसभा के प्रत्याशी रहे थे जबकि नवल किशोर पौड़ी से प्रत्याशी थे। कार्यक्रम में पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी शांति देवी, जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, मनीष खंडूड़ी आदि भी मौजूद रहे। संचालन शशि रतूड़ी ने किया।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

