रुद्रपुर। उत्तराखंड क्रांति दल का शनिवार को स्थापना दिवस मनाया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष राम सिंह धामी ने कहा कि 26 जुलाई 1979 को उत्तराखंड क्रांति दल की उत्तराखंड के एक क्षेत्रीय राजनैतिक दल के रूप में स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि उक्रांद क्षेत्रीयता और पहाड़ वाद का प्रबल पैरोकार है। जिलाध्यक्ष के चारुबेटा स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष विनोद राजपूत ने कहा कि राज्य की जनता आज स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है। 25 वर्षों में राज्य की स्थायी राजधानी तक नहीं बन सकी। कहा कि सत्ता सुख भोगने के लिए राष्ट्रीय दलों में होड़ लगी हुई है। पहाड़ का युवा पलायन को मजबूर है और राष्ट्रीय दलों की नीतियां दिल्ली में बन रही हैं। कहा कि 2027 के चुनाव में जनता को इसका जवाब देना होगा। इस दौरान जिला महामंत्री संतोष मेहरोत्रा, नगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन अंसारी, गोविंद बिष्ट, शिवलाल रस्तोगी, कैलाश भट्ट, प्रदीप गहतोड़ी, गजेंद्र सिंह बसेड़ा, महेश बिष्ट, फईम हुसैन, रुस्तम राणा, वशिष्ठ देव आदि मौजूद रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on