Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरपर्यावरण संरक्षण मानव जाति की सामूहिक जिम्मेदारी: पुंडीर

पर्यावरण संरक्षण मानव जाति की सामूहिक जिम्मेदारी: पुंडीर

विकासनगर। रूरल लिटिगेशन एंड एंटाइटलमेंट केंद्र देहरादून की ओर से मंगलवार को ग्रीन सिटी अभियान के तहत मोक्ष धाम में पौधरोपण किया गया। इस दौरान डेढ़ सौ फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। पौधरोपण की शुरुआत करने पहुंचे सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मानव जाति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के नाम पर पौधरोपण तो किया जाता है, लेकिन इन पौधों की देखभाल नहीं की जाती है। अगर हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो पौधरोपण के साथ ही रोपे गए पौधों की देखभाल भी करनी होगी। जिससे कम से कम जो पौधे लगाए हैं, वह सुरक्षित रह सकें। संस्था की चेयरपर्सन प्रतिमा मैनन ने कहा कि प्रकृति में बदलाव मुख्य कारण मानव द्वारा जंगलों का अत्यधिक कटाव है। उन्होंने अगर हमें अपने प्रर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो हमें विकास के नाम पर जंगलों का विनाश रोकना होगा। जिससे आने वाली पीढ़ी हमारी सुरक्षित रह सके। इस दौरान अध्यक्ष मोक्षधाम बालकृष्ण सहगल, मनोज ममगाईं, संतोष दास, बीएल आर्य, अनिल नौटियाल, भगत सिंह राठौर, ममता ठाकुर, विनोद पाल आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments