Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरसेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हरबर्टपुर में हुआ प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हरबर्टपुर में हुआ प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन

विकासनगर। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस से प्रारम्भ हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज हरबर्टपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों ने सहभागिता कर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदरणीय श्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा जोशी, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, वरिष्ठ नेता श्री सुखदेव फर्षवाण, श्री यशपाल नेगी, यशपाल कैंतुरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा ही संगठन का मंत्र जन-जन तक पहुंच रहा है और इसी भावना से भाजपा निरंतर समाजहित व विकास कार्यों में लगी है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments