Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनउप डाकघर प्रेमनगर व उसके अधीनस्थशाखा डाकघर के कर्मचारियों ने निकाली प्रेमनगर...

उप डाकघर प्रेमनगर व उसके अधीनस्थशाखा डाकघर के कर्मचारियों ने निकाली प्रेमनगर बाजार में हर घर तिरंगा जागरूकता रैली

देहरादून। उप डाकघर प्रेमनगर में कार्यरत कर्मचारियों वह उप डाकघर प्रेमनगर के अंतर्गत आने वाले शाखा डाकघरों में कार्यरत ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा प्रेमनगर बाजार में हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें डाक कर्मचारी उप डाकघर प्रेमनगर से होते हुए चावला आटा चक्की, कृष्णा फिलिंग पेट्रोल पंप, कालरा स्वीट्स शॉप व बाजार से होते हुए उप डाकघर प्रेमनगर पहुंचे । इस बीच डाक कर्मचारियों के भारत माता की जय जयकारे गूंजते रहे सभी कर्मचारी प्रातः कालीन उप डाकघर में एकत्रित होकर बरसात होने के बावजूद भी इस कार्यक्रम को गर्व के साथ संपन्न किया। इस अवसर पर उप डाकघर प्रेमनगर से डाकपाल श्री गजपाल चौहान जी ,सुधीर वर्मा गणेश जी ,सुखबीर चौधरी, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, मोहन कुमार, हरि सिंह बिष्ट ,आनंद सिंह जी, सोहनलाल जी आदि तथा ग्रामीण डाक सेवकों में शाखा डाकपाल बिधौली श्री राजकुमार मधवाल, नवीन शर्मा, टीकाराम नौटियाल, नीलम कंडारी, हेमलता रावत, सुहाना बेगम, ललित कुमार आदि उपस्थित थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments