Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनगढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग उठाई

गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग उठाई

देहरादून। गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने गुरुवार को निगम के एमडी विनोद गिरि गोस्वामी से मिलकर नियमितीकरण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि निगम में 20- 25 साल से कार्यरत कर्मचारियों को जल्द नियमित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी अन्य मांगों का समाधान करने की भी मांग की। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल के नेतृत्व में एमडी से मिले कर्मचारियों ने इस दौरान 11 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी लंबे समय से विषम परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रबंधन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि निगम में 20 से 25 सालों से कार्यरत कर्मचारियों को जल्द नियमित किया जाए। कर्मचारियों को प्रमोशन की सुविधा दी जाए। कर्मचारियों को एमएसीपी का लाभ दिया जाए। छटवें व सातवें वेतनमान का एरियर प्रदान किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने निगम में स्थानांतरण की स्थाई व्यवस्था बनाने सहित अन्य सभी मांगों पर कार्रवाई की मांग की। निगम के एमडी ने इस दौरान कर्मचारियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी, महामंत्री बीएन जुयाल, अजय कांत शर्मा, रणवीर रावत, वासुदेव थपलियाल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments