देहरादून। श्रेष्ठ वैडिंग प्वाइंट मोथरावला में 16वी गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन देहरादून की एक बैठक की गई जिसमें सर्वप्रथम बटालियन व देश के वीर अमर शहीदो को नमन करते हुए 2 मिनट का मौन किया गया तत्पश्चात् संगठन के सभी मुद्दों पर बातचीत की की गई मुख्यतः आज संगठन की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया जिसमें संगठन के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कैप्टन अमर सिंह गुसाईं ने सभी पदों पर सर्वसम्मति से फैसला लिया और सभी सदस्यों द्वारा चयन प्रणाली के माध्यम से कार्यकारिणी के सभी पदों को मुहर लगाई जिसमें नायक गिरीश जोशी को अध्यक्ष, देवकिशन उपाध्यक्ष, विरेन्द्र कंडारी कोषाध्यक्ष, हरीश सकलानी, महासचिव, विरेन्द्र सिंह, सचिव, विनोद अवस्थी, उपसचिव, मनमोहन सिंह, मीडिया प्रभारी व वरिष्ठ कैप्टन अमर सिंह और कैप्टन दर्शन सिंह को संगठन का संरक्षक बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत व सम्मान किया गया सभी पदाधिकारियों ने ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरीश जोशी ने सभी पूर्व सैनिकों को बताया कि हमें हमेशा एकजुट होकर काम करना है शहीदों के सम्मान में हमेशा आगे रहना चाहिए व अपनी बटालियन के मान सम्मान प्रति हमेशा कार्य करना व अपने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व सैनिक आश्रित परिवारों की यथासंभव मदद मे हमेशा खड़े रहना चाहिए। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यतः कैप्टन जगत सिंह,शेर सिंह, बुद्धि सागर डोभाल, कांशीराम,आनंद राणा, निरंजन सिंह, शांति प्रसाद ,श्रीकृष्ण भट्ट, भूपेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, रविन्द्र सिंह इत्यादि मौजूद थे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

