देहरादून। रेलवे स्टेशन पर शंटिंग लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि घटना रविवार रात की है। रेलवे स्टेशन के शंटिंग यार्ड में कोच लगाए जा रहे थे। इस दौरान कोच इंजन के साथ बैक हो रहे थे। इस दौरान गुरबख्श सिंह उम्र 63 वर्ष निवासी नेशविला रोड ट्रेन की चपेट में आए और मौत हो गई। सोमवार को उनके परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस उनके रेलवे स्टेशन पर शंटिंग यार्ड पर पहुंचने के कारणों की जांच कर रही है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

