Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडमहंगी किताबों की शिकायत पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, 256 स्कूलों में...

महंगी किताबों की शिकायत पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, 256 स्कूलों में मारे छापे, 22 स्कूलों को भेजा नोटिस

देहरादून। निजी स्कूलों की मनमर्जी अब हद से ज्यादा बढ़ती दिखाई दे रही है। अभिभावकों से मनमानी कर निजी स्कूल मनमर्जी की फीस ले रहे हैं। इसी पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में उत्तराखंड के 256 निजी स्कूलों में छापे मारे गए। प्रदेश के निजी स्कूलों में एनसीआरटी के बजाए निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लगाने की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को प्रदेशभर के 256 निजी स्कूलों में छापे मारे। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि, क़ई निजी स्कूलों में सरकारी पाठ्यक्रम की पुस्तकें नहीं लगी हैं। इसी के साथ वे स्कूल मनमर्जी की फीस भी हड़प रहे हैं।

नैनीताल के 21 और हरिद्वार के एक स्कूल को नोटिस दिया गया है। मनमानी करने वाले स्कूलों की एनओसी रद्द की जाएगी। छापे के दौरान हरिद्वार में एक ऐसा भी मामला सामने आया जिसमें छात्र-छात्राओं को 3400 रुपये में समस्त विषयों की डिजिटल पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही थीं।

शिक्षा महानिदेशक ने कहा, नैनीताल में 49, रुद्रप्रयाग में 10, बागेश्वरव में 09, देहरादून में 21, चमोली में 77, हरिद्वार में 37, अल्मोड़ा में 31, टिहरी में 11 और उत्तरकाशी में 11 स्कूलों में छापे मारे गए।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments