Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनएसजीआरआर विश्वविद्यालय में ई-रिसोर्स ओरिएन्टेशन कार्यशाला

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में ई-रिसोर्स ओरिएन्टेशन कार्यशाला

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में ई-रिसोर्स ओरिएन्टेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को ई-बुक ऑनलाइन सर्च करने के साथ ही अपने डेक्सटॉप पर अपनी अलग लाइब्रेरी बनाने की जानकारी दी गई। साथ ही बताया कि ई-बुक से किस तरह से टॉपिक सर्च किए जा सकते हैं। तीन दिवसीय शुभारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सैल की डायरेक्टर डॉ. सुमन विज, स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की डीन डॉ. दिव्या जुयाल, स्कूल ऑफ इंजीनियरिग एण्ड टेक्नोलॉजी की डीन डॉ. सोनिका कण्डारी, स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज के डीन डॉ. अरूण कुमार, जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश रयाल, पुस्तकालयाध्यक्षा व कार्यशाला की संयोजक डॉ. अमिता सकलानी, कार्यशाला के सह-संयोजक डॉ. अशोक भण्डारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य वक्ता न्यू एज इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड पब्लिशर्स के मार्केटिंग मैनेजर नवीन चैहान और सिनियर टैरेटरी मैनेजर, हायर एजुकेशन पियरसन इंडिया एजुकेशन सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड, अंकित केसरवानी ने व्याख्यान दिए।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments