Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारगंगनहर बंद होने से हरकी पैड़ी जल विहीन, श्रद्धालु हुए मायूस

गंगनहर बंद होने से हरकी पैड़ी जल विहीन, श्रद्धालु हुए मायूस

हरिद्वार(आरएनएस)। गंगनहर को गुरुवार आधी रात में सफाई कार्य के लिए बीस दिन के लिए बंद कर दिया गया। इससे हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाट शुक्रवार को जलविहीन हो गए। दोपहर तक डुबकी लगाने लायक जल हरकी पैड़ी पर नहीं था। स्नान के लायक भी जल नहीं होने से श्रद्धालुओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। यूपी सिंचाई विभाग ने शाम को गंगा आरती के लिए जल छोड़ने का आश्वासन दिया है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से हर साल दशहरा पर गंगनहर को सफाई और मरम्मत के लिए बंद किया जाता है। गुरुवार देररात भीमगोड़ा बैराज से गंगनहर में जल बंद कर दिया गया। इसके बाद शुक्रवार को हरकी पैड़ी सहित सभी गंगा घाटों पर स्नान लायक जल नहीं रहा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments