Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनयुवक की मौत मामले में नशा मुक्ति केंद्र संचालक और कर्मचारियों पर...

युवक की मौत मामले में नशा मुक्ति केंद्र संचालक और कर्मचारियों पर मुकदमा

देहरादून। युवक की मौत मामले में गणेशपुर, नयागांव के नशा मुक्ति केंद्र संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। यहां भर्ती युवक सोमवार सुबह मौत हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि 12 मार्च को पुरानी चुंगी सहारनपुर निवासी मुआद अली (32) को नयागांव के नई जिंदगी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। रविवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। सुबह वह अचेत दिखा तो नशा मुक्ति केंद्र से प्रेमनगर स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाकर दिखाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुआद अली की मौत की सूचना पर उसके परिजन दून पहुंचे। यहां उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र पर सवाल उठाते हुए विरोध किया गया था। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के भाई सफाअत अली निवासी कइच्छ अहबाब नगर, ज्वालापुर, जिला हरिद्वार ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि नशा मुक्ति केंद्र में उसके भाई के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया। इसी के चलते उसकी मौत हो गई। मुकदमे में नई जिंदगी नशा मुक्ति केंद्र संचालक शुभम भट्ट, शुभम के पिता, मयंक, मनीष और अतुल को आरोपी बनाया गया है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments