Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनड्रोन से निगरानी, कूड़ा डम्प करते पकड़े जाने पर पांच का चालान

ड्रोन से निगरानी, कूड़ा डम्प करते पकड़े जाने पर पांच का चालान

देहरादून।  नगर निगम स्वास्थ्य अनुभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ड्रोन के जरिए सार्वजनिक जगह कूड़ा डंप करने वाले 5 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि दून शहर के विभिन्न इलाकों में नगर आयुक्त के आदेश पर ड्रोन के जरिए सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग की जा रही है। शहर की प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर ड्रोन के माध्यम से कूड़ा फेंकने की गतिविधियों की सघन निगरानी की जा रही है। शनिवार को दो लोगों से क्रमश: 800 और 500 रुपये चालान की राशि वसूल की गई थी। सोमवार को तीन लोगों से बारह सौ रुपये राशि वसूली की गई। सार्वजनिक जगह कूड़ा फेंकने पर निगम की टीमों ने विवेक, छोटे लाल गुप्ता, सरफराज, सुधीर, इंद्रजीत के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments