Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनदून हस्तशिल्प बाजार 24 और 25 मई को लगेगा

दून हस्तशिल्प बाजार 24 और 25 मई को लगेगा

देहरादून। हर्षल फाउंडेशन की ओर से इस बार 24 और 25 को दून हस्तशिल्प बाजार का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को फाउंडेशन ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता बाजार के आयोजन की जानकारी दी। फाउंडेशन की ट्रस्टी सेक्रेटरी डॉक्टर रमा गोयल ने बताया कि दो दिवसीय दून हस्तशिल्प बाजार का आयोजन उत्तराखंड की महिला उद्यमियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसका आयोजन जीएमएस रोड स्थित एफोटेल होटल में होगा। बाजार में 40 से अधिक महिला उद्यमी भाग ले रहीं हैं। उनके उत्पादों की रेनज भी काफी आकर्षक है। जिसमें डिजाइनर साडी, सूट, होम प्रोडक्ट, मसाले, अचार, हाथ से बने डेकोरेशन पीस, ज्वेलरी, पौधे, और अन्य कई आकर्षक चीजे शामिल है। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे। महिलाओं का फैशन शो, बच्चों की फैशन परेड और ड्राइंग कॉम्पिटिशन भी होगा। इस मौके पर ब्रिगेडियर केजी बहल, अनुपम शर्मा, कल्पना अग्रवाल, दीपा प्रसाद, निधि गर्ग, अमिता गोयल, बबीता, कुंवर अस्थाना, सुनील अग्रवाल, सिंधु गुप्ता, सुमन, प्रिया गुलाटी, कर्नल आमेश मिन्हास आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments