देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में तहसील डोईवाला अन्तर्गत टोंगियो ग्राम को राजस्व ग्राम बनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने विकासखण्ड खण्ड डोईवाला के टोंगिया ग्राम को राजस्व ग्राम बनाये जाने हेतु गठित उपखण्ड स्तरीय समिति को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा राजस्व विभाग की टीमों का गांव में सर्वे कर रिपोर्ट समिति के सम्मुख रखने के निर्देश दिए। तहसील डोईवाला अन्तर्गत टोंगियों गावं/ग्राम सत्तीवाला, दलीपनगर, बालक्वारी एवं चांडी को राजस्व ग्राम बनाये जाने के सम्बन्ध में उप खण्ड स्तरीय वनाधिकार समिति तहसील डोईवाला की ओर से प्रस्ताव दिया गया है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं समिति क सदस्यों को समन्वय करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिंह,सहायक समाज कल्याण अधिकारी डोईवाला महेश प्रताप सिंह, जिला पचांयत सदस्य मंगरोली/ समिति के सदस्य गीताराम तोमर, जिला पंचायत सदस्य उदपाल्टा, बबीता चौहान, जिला पंचायत सदस्य अस्थल बीर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
तहसील डोईवाला के टोंगियो ग्राम को राजस्व ग्राम बनाये जाने के सम्बन्ध में डीएम ने ली बैठक
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

