Monday, September 15, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे को लेकर डीएम सोनिका ने की...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे को लेकर डीएम सोनिका ने की तैयारियों की समीक्षा

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात से नो नवंबर तक उत्तराखंड दौरे पर हैं। उनके आगमन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। दून की सड़कों के साथ ही शहर को भी संवारा जाएगा। डीएम सोनिका ने समीक्षा बैठक कर विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दे दिए हैं। देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के आवागमन रूट एवं कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि एवं एनएच के अधिकारियों को गड्ढामुक्त सड़क करने और विद्युत विभाग को झूलते तारों को ठीक करने के लिए कहा है। इसके अलावा उन्होंने वन विभाग को रूट पर गिरासू पेड़ों को काटने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने पुलिस विभाग को भी आवागमन रूट के साथ ही राज्य स्थापना दिवस के लिए बनाए गए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को पूरा करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नगर निगम को सफाई व्यवस्था पूर्ण तरीके से बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। बदरीनाथ धाम में दर्शन और आरती के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यहां से वह रात्रि विश्राम के लिए वापस राजभवन लौटेंगी। नौ नवंबर सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस परेड की सलामी लेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति यहां से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments