Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनअवैध खनन की शिकायतों पर डीएम ने किया विकासनगर क्षेत्र में ...

अवैध खनन की शिकायतों पर डीएम ने किया विकासनगर क्षेत्र में खनन क्षेत्रों का निरीक्षण

देहरादून।  आज देर शाम जिलाधिकारी सोनिका ने  तहसील विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत देर रात्रि को औचक निरीक्षण कर गतिविधियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने विकासनगर क्षेत्र में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त अवैध खनन की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए के खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर  को क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विपरीत  खनन ना हो इसका विशेष ध्यान रखने के साथ ही यदि कहीं अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं तो  उस पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि में  नदियों से अवैध खनन न हो  इसके लिए निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने इस दौरान लांघा, ढकरानी, ढालीपुर, कुल्हाल आदि जगहों का निरीक्षण किया। साथ ही वाहनों में जा रहे सामग्री का धर्म कांटे का भी औचक निरीक्षण कर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विकासनगर  विनोद कुमार,  पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट, तहसीलदार चमन सिंह, खनन अधिकारी सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments