Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारडीएम दीक्षित ने किए दो राशन डीलर के अनुबंध निरस्त

डीएम दीक्षित ने किए दो राशन डीलर के अनुबंध निरस्त

हरिद्वार। डीएम मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिले के दो राशन डीलरों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। दोनों राशन डीलरों के खिलाफ अनियमितताओं की पुष्टि हुई है। राशन डीलर सतेंद्र कुमार उचित दर विक्रेता मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर और राशन डीलर नवदीप कुमार शर्मा उचित दर विक्रेता ग्राम सकौती ब्लॉक नारसन के लाइसेंस को डीएम ने निरस्त कर दिए। जांच में राशन डीलर सत्येंद्र कुमार की दुकान पर स्टॉक में अंकित संख्या से अतिरिक्त 161 बोरे चावल और 03 बोरे गेहूं के अधिक मिलने की पुष्टि हुई। यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आवश्यक वस्तु खाद्यान्न के वितरण में गंभीर अनियमितता और दुकान अनुबंध पत्र की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है।
साथ ही राशन डीलर नवदीप कुमार शर्मा के खिलाफ जांच में तथ्यों को छिपाते हुए झूठा शपथ पत्र प्रस्तुत करने की पुष्टि हुई।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments