Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडचमोलीराजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ का जिला अधिवेशन आयोजित, नई कार्यकारिणी...

राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ का जिला अधिवेशन आयोजित, नई कार्यकारिणी गठित

चमोली। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ का जिला अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में कर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के साथ ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रदीप पुरोहित को संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौहान एवं प्रदेश महामंत्री मनोज अवस्थी के सामने कर्मियों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। कर्मियों ने कहा कि कई मांगें शासन और विभाग में लंबित हैं। जिनके निस्तारण के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।

अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रदीप पुरोहित को जिलाध्यक्ष, रविंद्र राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश भट्ट को जिला मंत्री, रमेश भट्ट को संयुक्त मंत्री, जगदीश चमोली को आय व्यय निरीक्षक और भूपेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि अलका, कविता, सरस्वती को संगठन मंत्री बनाया गया। अधिवेशन में चमोली जिले के आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट मौजूद थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments